पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Reading Of Chaturmas Prayers Phuldol Concludes Tomorrow

चातुर्मास की अर्जियों का वाचन, फूलडोल का समापन कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक रामद्वारा से आई पदयात्रा

अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य रामदयाल महाराज के सानिध्य में 5 दिवसीय फूलडोल महोत्सव का हाे रहा है। तीसरे दिन गुरुवार सुबह श्रीराम मेड़िया से वाणीजी के थाल की शाेभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा के रामनिवास धाम पहुंचने पर आचार्य ने अगवानी की। बारादरी में चित्तौड़गढ़ रामद्वारा के संत दिग्विजय राम ने आचार्य के चातुर्मास के लिए आई अर्जियों का वाचन किया। पुष्कर, निम्बाहेड़ा व रेलमगरा की अर्जियां अाईं।

प्रवचन के बाद पंगत प्रसादी में आचार्य पहुंचे। दोपहर में टोंक से 35वीं पदयात्रा रामनिवास धाम पहुंची। शाेभायात्रा निकाली गई। संत रामनिवास महाराज व संत कोमलराम महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने आचार्य से आशीर्वाद लिया। पांच दिवसीय मुख्य फूलडोल महोत्सव का समापन 14 मार्च काे हाेगा।

खबरें और भी हैं...