खाई के दलदल में फंसी गाय को निकाला
शाहपुरा | केकड़ी रोड पर तीन दिन से खाई के दलदल में फंसी गाय को जीव दया सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने निकलवाया। पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। जीव दया सेवा समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी ने बताया कि ओदी के पास खेत पर काम करने वाले श्रमिकों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। खाई में गाय तीन दिन से फंसी थी। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की जेसीबी बुलाकर गाय को निकलवाया। पशु चिकित्सालय से रमेश कुमावत को बुलाकर इलाज कराया। गाय को गुड़ व बांटा खिलाया। इस दौरान समिति संयोजक अत्तू खां कायमखानी, अशोक शर्मा, अनिल सेन, फिरोज खां, सदीक खां कायमखानी, महिला श्रमिक कैलाशी मेघवाल, रूकमा नायक, लाली नायक, गीता नायक, शकूर मोहम्मद मौजूद रहे।