पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Resolution In Holi Dhundi And Phagotsav The Elders Of The Family Will Not Go To Old Age Homes Played Holi From Abir Gulal To Save Water

होली-धूलंडी व फागोत्सव में संकल्प...परिवार के बुजुर्ग वृद्धाश्रम नहीं जाएंगे, पानी बचाने के लिए अबीर-गुलाल से ही खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैभव नगर

शहर व जिले में हाेली-धूलंडी त्याेहार धूमधाम से मनाया। साेमवार काे जगह-जगह होली दहन हुआ। त्योहार से उत्साहित युवा व बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते रहे। हर तरफ फाग गीतों का दौर रहा। लोग ढोल-चंग के बीच फाग गीत गाते रहे। पारंपरिक रिवाज से लोगों ने होली दहन किया। मंगलवार काे शहरवासी अबीर और गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंग लगाने निकल पड़े।

अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट के तत्वावधान में वैदिक होली दहन व रंगोत्सव मनाया। अग्रवाल उत्सव भवन के पास पेड़ाें को बचाने का संदेश देते हुए लकड़ी की बजाय गोबर से बने लगभग 10 हजार कंडों का इस्तेमाल दहन में किया। चंग व ढोल के साथ गीतों व भजनों के बीच युवक व युवतियों ने नृत्य किया। हरिशेवा धाम के महंत हंसाराम ने इस सामूहिक व ईको फ्रेंडली होली दहन के आयोजन की प्रशंसा की। धूलंडी पर अग्रवाल उत्सव भवन में गायक कैलाश के भजनों के बीच फूलों व अबीर, गुलाल से जमकर होली खेली।

मानव कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूसिंह राणावत के नेतृत्व में फागोत्सव मनाया।

पर्यावरण बचाने के लिए कंडों से होली जलाई, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की रंगोली का आकर्षण

आरके-आरसी महेश भवन में आरके आरसी माहेश्वरी महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया। प्रचार मंत्री मीनू झंवर ने बताया कि अध्यक्ष इंदिरा हेड़ा और सचिव चेतना जागेटिया के नेतृत्व में भजन किए। मंडल की सदस्याएं राधा-कृष्ण के रूप में सजधज कर आई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि परिवार के बुजुर्गों को वृद्धाश्रम जाना पड़े ऐसी स्थिति नहीं आने देंगी।

निंबार्क आश्रम में महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में गांधीनगर महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया। गायक सुनील ने भजनों की प्रस्तुति दी। विवेकानंद कॉलोनी महिला मंडल ने फागोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं भजन गायन और नृत्य का लुप्त उठाया। मोनिका व्यास कृष्ण एवं बिनु नरुका ने राधा का रूप धारण किया।

पुराना शहर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा ने होली के भजनों की धुन के साथ एक क्विंटल फूलों से होली खे़ली। सभा अध्यक्ष कैलाश बाहेती व मंत्री सत्यनारायण तोतला ने बताया कि भंवरलाल, रामपाल लाटी ने भजनों पर फूलों से होली खेली। होली स्नेह मिलन के तहत शाम 5 बजे बाद झूठा नहीं छोड़ने का विशेष अभियान चलाया। चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी सेवा समिति व माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया।

गोस्वामी महिला मंडल ने गोस्वामी छात्रावास में फाग महोत्सव मनाया। अध्यक्षता राधिका गोस्वामी ने की। मीडिया प्रभारी मंजू पुरी गोस्वामी ने बताया कि संरक्षक विजय पुरी ने महिला मंडल विकास कार्य के लिए 51 साै रुपए का सहयोग दिया।

आनंदधाम हवेली में होली महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया (हवेली में बरसाना की तर्ज पर वैष्णवों ने लट्ठमार होली का आनंद लिया। मंगलवार दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक डोल उत्सव में मुखिया विनोद भट्ट ने लालन को बगीचे में फूलों के झूले में झुलाया। सौ मन गुलाल एवं फूलों से फाग खेला। इससे पूर्व सोमवार शाम 7 बजे होलिका दहन हुआ। बुधवार को द्वितीया काे गुलाबी फूलों से बंगला सजाया। लायंस क्लब रूबी ने आनंद धाम हवेली में फागोत्सव मनाया।

सत्संग मंडल ने राधाकृष्ण की सजाई झांकी

नेहरू गार्डन स्थित चारभुजा मंदिर में राधे कृष्ण सत्संग मंडल ने सुबह 10 से 1 बजे तक फागोत्सव मनाया। मंडल सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रानू व अनिता अग्रवाल राधा-कृष्ण के वेश में उपस्थित हुई। गुजराती समिति ने समाज के अध्यक्ष प्रभु देव पटेल के सानिध्य में होली का त्यौहार मनाया।

राजस्थान युवा मंच ने ईको फ्रेंडली होली मनाई

राजस्थान युवा मंच ने आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 5 एवं 7 के तत्वावधान में ईकाे-फ्रेंडली होली मनाई। क्षेत्रवासी सुरेंद्र बिरानी ने बताया की होली दहन में लकड़ियों की बजाय गोबर के उपले का प्रयोग किया। आरसी व्यास सेक्टर-8 शिव परिसर में होली मनाई। महिलाओं ने रंगोली बनाई।

पानी बचाओ और पेड़ लगाओ का संदेश

मां पार्वती की आराधना, शिव-पार्वती विवाह, भगवान महाकाल की भस्म आरती, शिव का गणों के साथ तांडव नृत्य, चैतन्य देवियों के चार रूप, श्रीकृष्ण के तीन मनमोहक स्वरूप बांके बिहारी, सांवरिया सेठ व कृष्ण कन्हैया का सजीव नाट्य मंचन देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध से हो गए। पानी बचाओ और पेड़ लगाओ का संदेश दिया। मौका था आजाद चौक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त सहभागिता से होली महोत्सव का। दिल्ली व वृंदावन के कलाकारों ने कृष्ण का महारास एवं कान्हा संग फूलों की होली नृत्य नाटिकाएं पेश की।

कोली समाज ट्रस्ट ने किया पुष्प व रंगों से श्रृंगार

कोली समाज विकास ट्रस्ट ने बड़लेश्वर महादेव मंदिर में पंडित फतेहलाल गडोरिया ने शिवलिंग काे पुष्प व रंगों से सजा कर आरती की। गौरव, नील बछापरिया, केसरीमल, मुरलीधर लोरवाडिय़ा उपस्थिति थे। वर्धमान कॉॅलोनी महिला मंडल ने होली बनाने का बीड़ा उठाया।

निंबार्क आश्रम

विवेकानंद कॉलोनी

आरके-आरसी माहेश्वरी महिला मंडल

रोडवेज बस स्टैंड के पास अग्रवाल उत्सव भवन में महिलाओं ने फूलों से होली खेली तो युवाओं में माखन मटकी फोड़ने का उत्साह था।

पुलिस लाइन में जवानों ने बुधवार को रंग उत्सव मनाया। संगीत की धुन पर कलेक्टर एवं एसपी भी जवानों के संग झूम उठे।
खबरें और भी हैं...