- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Road Constructed By Putting Sewerage Pipeline Collapsed Within A Week
सीवरेज पाइप लाइन डालकर बनाई सड़क एक सप्ताह में ही धंस गई
भीलवाड़ा | शहर के शास्त्रीनगर में एक सप्ताह पहले अारयूडीअाईपी की अाेर से सीवरेज लाइन डालने के बाद बनाई गई सड़काें की क्व्ालिटी इतनी घटिया है कि नई सड़के जगह-जगह से धंसने लग गई हैं। यह स्थिति केवल शास्त्री नगर की ही नहीं बल्कि अाजाद नगर, अारके व अारसी व्यास काॅलाेनी सहित जहां पर भी सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़काें का निर्माण किया है, वहां पर भी है। शहर में सीवरेज लाइन डालने का कार्य अारयूडीअाईपी की अाेर से किया जा रहा है। कुछ दिनाें पहले कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने भी निरीक्षण किया गया था, िजसमें कार्य काे लेकर नाराजगी जताई थी अाैर कार्य काे बेहतर तरीके से करने के लिए कहा था।