पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News Sanvariya Hanuman39s 28 Feet Long Lying Statue Installed

सांवरिया हनुमान की 28 फीट लंबी लेटी प्रतिमा स्थापित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान की पहली व देश की दूसरी सबसे बड़ी एक ही पत्थर पर तराशी गई 28 फीट ऊंची, 12 फीट चौड़ी और 64 टन वजनी लेटे सांवरिया हनुमान की प्रतिमा बुधवार सुबह 11:15 बजे स्थापित की गई। डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास व चारभुजा चंपाबाग करेड़ा के महंत सरजूदास महाराज के नेतृत्व और संकट मोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा की। कारोई में हनुमान पहाड़ी की तलहटी में बुधवार सुबह लेटे सांवलिया हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह 10 बजे 251 कलशों की शाेभायात्रा निकाली गई। दो ड्रोन से 2 क्विंटल पुष्पवर्षा की।

पंडित देवेंद्र कुमार व कारोई के पंडित वासुदेव शर्मा सहित 21 पंडितों ने महाअभिषेक व हवन किया। शाही स्नान मंगलवार दोपहर 12 बजे सांवरिया हनुमान की प्रतिमा को ट्रेलर में लिटाए कराया। पंडित देवेंद्र कुमार ने बताया कि 61 लीटर दूध, 35 किलो दही, 5 किलो घी, 5 किलो शहद, 11 किलो शक्कर, 21 लीटर जूस से महाअभिषेक किया। दोपहर 2 बजे हवन किया। जिसमें 11 जोड़ों ने आहुतियां लगाई। शाम 4:15 बजे चार क्रेन से ट्रेलर पर विराजमान प्रतिमा को स्थापना स्थल पर ले गए। प्रतिमा को निद्रासन में रखा गया। पंडित शर्मा ने बताया कि लाल रंग का 15 मीटर चौड़ा व 30 मीटर लंबा वस्त्र का चौला बनाकर सांवरिया हनुमान प्रतिमा को ओढ़ाया गया। दिनभर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ हुए। समाजसेवी नटराज सिंह कारोई ने बताया कि कार्यक्रम में डाॅ. देवेंद्र कुमार कुमावत, पंडित योगेश शरण शास्त्री, पंडित वासुदेव शर्मा, पंडित निरंजन शर्मा, पंिडत गोपाल उपाध्याय, रामधन सोमानी, जगदीश चंद्र काबरा, सोहनलाल निहाल, सोहनलाल सरिया, वीरेंद्र सिंह, सांवर नाथ योगी, चंदन कुमार समदानी, भावेश त्रिपाठी, कन्हैयालाल उर्फ कानू सुवालका, शंकर नाथ योगी, भगवती लाल टेलर, बालकृष्ण ईनानी ने व्यवस्थाओं को संभाला।

चार साल पहले बंसी पहाड़पुर के पत्थर से बनी थी हनुमान प्रतिमा

दौसा के सिकंदरा से बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थर की एक ही शिला पर तराशी गई प्रतिमा 4 वर्ष पूर्व भीलवाड़ा के पास हाथी भाटा आश्रम लाई गई थी। महंत बाबू गिरी महाराज ने बताया कि इतनी बड़ी विशाल प्रतिमा बनाने में एक वर्ष का समय लगा।राजस्थान में एक वर्ष घूमने के बाद विशाल मूर्ति के ठिकाने का पता चला। सांवरिया हनुमान की प्रतिमा 9 फरवरी को भीलवाड़ा से ट्रेलर में प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। 28 फरवरी को गंगा में शाही स्नान के बाद वापस वाहन रैली के साथ कारोई पहुंची। उपतहसील कार्यालय के पास हनुमान पहाड़ी की तलहटी में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 9 मार्च को लाया गया। मंगलवार को महाअभिषेक व हवन के बाद शाम 4 बजे ट्रेलर से प्रतिमा को उतारा गया। बुधवार सुबह 11:15 बजे प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई।स्थापना स्थल के 100 फीट दूर मंगलवार को ट्यूबवेल खनन करवाया गया। 80 फीट पर मीठा जल निकला। 200 फीट तक ट्यूबवेल को गहरा किया गया।

भीड़ में 10 महिलाअाें की चेन, मादलिए व रामनामी छीनी, दाे संदिग्ध हिरासत में

गुरलां | कारोई में लेटे सांवरिया हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 10 महिलाअाें की चेन, रामनामी व मादलिए चाेरी हाे गए। सीमा प|ी बबलू बैरवा निवासी पहुंना का डेढ़ तोला वजनी नेकलेस व सोने के 6 माेती चाेरी हो गए। सरस्वती प|ी रामेश्वर लाल काबरा निवासी कारोई की डेढ़ तोला सोने की चेन छीन ली। सीता प|ी मोहन लाल कुमावत निवासी कुमावतों का खेड़ा कारोई की एक तोला की रामनामी बदमाशों ने काट ली। इसी तरह करीब दस महिलाएं लुटेरों का शिकार हो गई। कारोई पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है।ड्रोन की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी खंगाली जा रही है। कारोई थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि भीलवाड़ा लाइन और ट्रैफिक पुलिस के साथ ही बागौर, गंगापुर व पुर थाने का जाब्ता तैनात रहा। राजमार्ग पेट्रोलिंग कर्मी भी मुस्तैद रहे।

प्रयागराज यात्रा के दौरान हनुमान पहाड़ी के सामने रुका था ट्रेलर

गुरलां | महंत बाबू गिरी महाराज ने बताया कि 9 फरवरी को भीलवाड़ा से प्रयागराज यात्रा के लिए जाते समय कारोई उपतहसील के पास हनुमान पहाड़ी के सामने ट्रेलर रुक गया था। प्रयागराज यात्रा से लौटने पर कारोई में बैठक हुई और यहां हनुमान प्रतिमा की स्थापना स्थल देखा। ठीक उसी जगह बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई। समारोह में महामंडलेश्वर चेतनदास महाराज, खड़ेश्वर महाराज, सरजूदास महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर भीलवाड़ा से लक्ष्मणदास महाराज, सागरदास महाराज, सीतारामदास महाराज, दिलीपदास रामायणी अयोध्या, रामश्वरूपदास आदि आए। राम सुरेशदास (राधेराधे बाबा) ने संचालन किया।

महंताई में 6 लाख रुपए वितरण हुए... समाजसेवी नटराज सिंह कारोई व डाॅ. देवेंद्र कुमार कुमावत ने बताया कि बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा में आए 125 से ज्यादा महंत और उनके साथ आए 250 से ज्यादा रमता जोगियों सहित 400 से ज्यादा संतों में छह लाख रुपए की महंताई डांग के हनुमान मंदिर घोड़ास के महंत सरजूदास महाराज के नेतृत्व में वितरण की गई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूर्व मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर, रायपुर सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी, मधु शर्मा, कैलाश जीनगर, चंद्र सिंह जैन, सत्यनारायण श्रोत्रिय, गोपाल सोमानी,शंभू लाल गुर्जर, सुरेश शर्मा अादि माैजूद थे।

दक्षिणमुखी हनुमान सांवरिया सेठ मंदिर की तरफ देख रहे

महंत बाबू गिरी महाराज ने बताया कि सांवलिया हनुमान प्रतिमा की स्थापना दक्षिण मुखी है। प्रतिमा चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर की तरफ देखती हुई है। लेटे सांवरिया हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में 400 संतों का समागम हुआ। भंडारे में 10 हजार भक्तों के लिए महाप्रसाद बनाया गया।

खबरें और भी हैं...