- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Sanwariya Hanuman Will Be Offered 501 Vermilion Sindoor 21 Pundits Will Make Life Proud
सांवरिया हनुमान को 501 िकलाे सिंदूर चढ़ाएंगे, 21 पंडित कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा
प्रयागराज संगम में गंगा स्नान कर 2100 किलाेमीटर की यात्रा कर लाैटी 28 फीट ऊंची और 64 टन वजनी हनुमानजी की प्रतिमा कारोई में स्थापित होगी। प्रतिमा सोमवार सुबह 9 बजे जाेधड़ास से रवाना हाेकर सुबह 11 बजे काराेई पहुंचेगी। 11 मार्च काे सांवरिया हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 501 किलो सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। 21 पंडित सांवरिया हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। हेलीकाॅप्टर से 2 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। शनिवार शाम कारोई में भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चर्चा की। महंत बाबू गिरी महाराज ने प्रतिमा स्थापना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हनुमानजी की प्रतिमा 11 मार्च को सुबह 11:15 बजे कारोई उपतहसील तिराहे के पास हनुमान पहाड़ी पर स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के लिए ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने 10 बीघा जमीन दी है।