एसडीएम ने नाकोड़ा गाेशाला का निरीक्षण किया
गुलाबपुरा | राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाकोडा गाेशाला का एसडीएम आलोक जैन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गाेशाला में गोमूत्र से अर्क बनाने तथा व गोबर से लकडी बनाने का कार्य भी देखा। जैविक खाद भी तैयार की जा रही थी। गाेशाला के पारसमल रांका ने बताया कि गाेशाला में 423 गाएं है। गाेशाला में एंबुलेस भी है। गायो के बीमार व दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनका उपचार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान गाेशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।