चारभुजा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य देखे
आसींद | अंटाली में भगवान चारभुजा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शनिवार को निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा के महंत मोहनशरण शास्त्री एवं कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा ने अवलाेकन किया।
समाजसेवी सुनील बाबेल ने बताया कि मंदिर कमेटी को साैंदर्यीकरण संबंधी सुझाव दिए। नरसिंहद्वारा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा िक जो लोग जीर्णोद्धार में स्वेच्छा से सहयोग करते हैं उनके सात जीवन सुधर जाते हैं। भारतीय हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण पारीक, सर्वब्राह्मण महासभा के संभाग उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन शहर अध्यक्ष सुरेश पारीक, ओमप्रकाश राजपुरोहित अादि मौजूद थे।