बजरी भरे 16 वाहन ज़ब्त किए
भीलवाड़ा | अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने जिले भर में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 16 वाहन जब्त किए। फोर्स प्रभारी अतहर आमिर खान ने बताया कि कलेक्टर एवं एसपी के निर्देशन में फोर्स की टीमें जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर रही है। पिछले 48 घंटों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बजरी खनन के 3 प्रकरणों 12 ट्रैक्टर, 3 डंपर व एक ट्रेलर कुल 16 वाहन जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर एफ आई आर दर्ज करवाई गई।