पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tilswa News Rajasthan News Sen Discusses Marriage Conference In Society Meeting Formation Of Executive Omprakash President

सेन समाज की बैठक में विवाह सम्मेलन पर चर्चा की, कार्यकारिणी का गठन, ओमप्रकाश अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवधाम तिलस्वां स्थित सेन समाज की धर्मशाला में गुरुवार काे बैठक हुई। इसमें सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक शिक्षक लालजी सेन डीकेन, बाबूलाल सेन बुधपुरा, मांगीलाल सेन रावतभाटा, बंसी लाल सेन देवपुरा, गोपाल सेन गेणोली, भंवरलाल सेन कल्याणपुरा, लादूलाल सेन बेगूं, मांगीलाल सेन कदवासा व सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सेन बिजौलिया को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष राजकुमार सेन सरपंच रावड़दा, मदन सेन धागड़माऊ, नाथू लाल सेन रामपुरिया, कचरू मल फुसरिया, लादूलाल सेन, देवीलाल सेन बड़लियास को बनाया गया। कोषाध्यक्ष पूर्व सरपंच राजकुमार सेन तिलस्वां, घीसूलाल सेन कास्या, सचिव सत्यनारायण सेन बिजौलिया, हरदेव सिंगोली, चांदमल छोटी बिजौलिया, महामंत्री सुरेश कुमार बेगूं, संगठन मंत्री भवानी लाल थड़ौद, श्यामलाल मेघपुरा, राजकुमार प्रतापपुरा, ओम प्रकाश बावजी डीकेन, भैरूलाल सेन सिंगोली मुवादा, मोहनलाल सेन देवरिया, संगठन सचिव दीनबंधु सेन ठुकराई, मांगीलाल सेन आंवलहेड़ा मनोनीत किया गया। सामूहिक िववाह सम्मेलन के लिए भोजन व्यवस्था छीतर सेन, रमेश सेन, जगदीश सेन, गोपाल सेन, कन्हैया लाल सेन तिलस्वां की तरफ से होगी। सम्मेलन के लिए सहयाेग राशि की घाेषणा भी की गई। बैठक में राम नारायण सेन झांतला, प्रहलाद धारीवाल कल्याणपुरा, रमेशचंद्र सेन, प्रियलाल सेन, राधेश्याम सेन, मदन लाल सेन कल्याणपुरा, चांदमल सेन छोटी बिजाैलिया, श्यामलाल छोटी बिजाैलिया अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...