- Hindi News
- National
- Deoli Ucha News Rajasthan News Sensex Rises Marginally Reliance Bounces 36 Percent
सेंसेक्स में मामूली बढ़ोतरी, रिलायंस 3.6 फीसदी उछला
62 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाजार भी आशंकाओं की गिरफ्त में है। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 386 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 62.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 6.95 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी लाभ में रहे। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर 3.60 फीसदी उछलकर 1153.25 के स्तर पहुंच गए। कारोबारियों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और विदेश से मिलेजुले रुझानों के चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ गई थी ओर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए।
यस बैंक के शेयर में 35 फीसदी की उछाल दर्ज
यस बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखी गई। बुधवार को इसके शेयर 35 प्रतिशत बढ़ गए और 28.80 रुपए के स्तर पर बंद हुए। एसबीआई ने यस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदार खरीदने की बात कही है, जिसके चलते निवेशकों की धारणा सकारात्मक हो गई है। आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी निवेश में दिलचस्पी दिखाई है।
11 साल बाद टाटा मोर्टस का शेयर डबल डिजिट में
टाटा मोटर्स के शेयरों में बुधवार को 6.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में यह शेयर 99 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। 11 साल में यह पहला मौका है जब टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत 100 रुपए से कम हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि कोरोनावायरस के फैलाव से इसका सप्लाई चेन डगमगाया है। इस कारण कुछ नुकसान संभव है।
आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी लाभ में रहे। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर 3.60 फीसदी उछलकर 1153.25 के स्तर पहुंच गए। कारोबारियों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और विदेश से मिलेजुले रुझानों के चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ गई थी ओर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए।