पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Separate Question In Hindi English Problem In Bcom Prescription

बीकॉम के पर्चे में हिंदी-इंग्लिश में अलग-अलग सवाल ने किया परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की बीकाॅम द्वितीय वर्ष कॉरपोरेट अकाउंटिंग के पेपर में प्रश्न संख्या 18 से परीक्षार्थी असमंजस में रहे। पेपर हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में छपा था। अंग्रेजी में संख्या 3 लाख थी और हिंदी माध्यम वाले पेपर में संख्या 30 हजार। इसे लेकर एमएलवी काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल सिंह राठौड़ प्राचार्य के समक्ष मुद्दा उठाया। कॉलेज प्रशासन का तर्क है कि अंग्रेजी माध्यम वाले पेपर को सही माना जाता है। फिर भी इस समस्या बाबत यूनिवर्सिटी को पत्र भेज देंगे।
खबरें और भी हैं...