- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Shantadhara Today In Three Temples With Kalpadrum Large Temple
कल्पद्रुम बड़े मंदिर सहित तीन मंदिराें में अाज शांतिधारा
भीलवाड़ा | काेरोना बीमारी से बचने के लिए इंदौर में विराजित दिगम्बर जैन संत आचार्य विद्यासागर ने दिगंबर जैन मंदिराें में भक्ति के साथ ही शांति विधान, शांतिधारा व शांति मंत्र करने के लिए कहा है। बड़े मंदिर के प्रवक्ता पवन अजमेरा ने बताया कि रविवार काे पुराने शहर के तीनों मंदिरों चतुर्मुखी पारसनाथ बड़ा मंदिर, आजार दारान दिगंबर जैन मंदिर व बिचले मंदिर में कोरोना वायरस से बचाव व जन समुदाय के स्वास्थ्य की कामनाओं काे लेकर शांतिधारा एवं महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।