पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Sheetalashtami Heli Will Play With Ram Devotees

शीतलाष्टमी; राम भक्ताें संग खेलेंगे हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीराम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में रीको तीन नम्बर चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार काे दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि ईश्वर प्राप्ति की चाह ईश्वर से मिलाने वाली है। संसार में चाहने से केवल ईश्वर ही मिलते है अन्य कुछ भी चाहने से नहीं मिलता। संसार के सभी सुख प्रारब्ध व परिश्रम से मिलते है। प्रेम का सबसे बड़ा शत्रु कपट है। सबका भला हो ऐसी भावना से किया गया हर कर्म सात्विक कर्म कहलाता है। सात्विक कर्म का फल सुख व शांति है। दिखावे के लिए किया गया कर्म राजस कर्म की श्रेणी में आता है और इसका फल अशांति है। आयोजन समिति के सुनील बंसल व मुकुन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि शीतलाष्टमी पर सोमवार को कथास्थल पर दिव्य मोरारी बापू भक्तों के साथ गुलाब के फूलों से होली खेलेंगे। पंचमुखी बालाजी मन्दिर के पुजारी मुरारी पांडे ने बताया कि कथा 20 मार्च तक राेज सुबह 11:15 से दोपहर 3:15 बजे तक होगी।

रामकथा }रीकाे पंचमुखी बालाजी मंदिर में दिव्य माेरारी बापू कर रहे राम कथा
खबरें और भी हैं...