- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Shubhankar And Digvijay Yash Baldi Were The First To Debate In Face Painting
फेस पेंटिंग में शुभांकर व दिग्विजय वाद-विवाद में यश बाल्दी प्रथम रहे
एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज का उत्सव ‘गेटी-2020’ के अायाेजन 24 मार्च तक चलेंगे। इसकी विभिन्न प्रतियोगिताअाें में फर्स्ट ईयर से थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। मेजबानी फाइनल ईयर की आयोजन समिति के जिम्मे है। रविवार को फेस पेंटिंग और हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक सचिव विभूति कौशिक ने बताया कि सुबह हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता की थीम ‘इंजीनियरिंग: भेड़ चाल का उदाहरण या फिर सफलता का सीढ़ी’ थी। राजन वर्मा और प्रांशु भटनागर ने बताया कि पहले स्थान पर यश बाल्दी, दूसरे स्थान पर अनुभव आर्य और तीसरे स्थान पर आरती शर्मा रहीं। फेस पेटिंग में 25 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इनमें पहले स्थान पर शुभांकर और दिग्विजय, दूसरे स्थान पर भावना और दिशा एवं वंदना और शिवांगी की टीम तीसरे स्थान पर रही।