विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण
मांडलगढ़ | होड़ा गांव में गुरुवार को सरपंच जितेंद्र कुमार नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम विकास अधिकारी भारत सिंह देवड़ा ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान महानरेगा योजना में 11 अप्रैल 2109 से 20 सितंबर 2109 तक के कार्यो का अंकेक्षण किया। विकास कार्यों का अनुमोदन भी किया। सामुदायिक शौचालय निर्माण, पुलिया निर्माण, आयुर्वेदिक औषधालय में शौचालय निर्माण, तारबंदी कार्य, राजावतों का खेड़ा के रास्ते पर पुलिया निर्माण कार्य आदि प्रस्ताव लिए गए।