पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Special Role Of Women In 21st Century Discussed In Seminar

सेमिनार में 21वीं सदी में महिलाअाें की विशेष भूमिका पर चर्चा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा |आईसीएसआई चैप्टर की ओर से पटेल नगर स्थित भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार हुई। चैप्टर अध्यक्ष राहुलकुमार वर्मा ने बताया कि यहां की कुल सदस्यों में 60 प्रतिशत महिला हैं। इनके सम्मान में यह आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि नगर परिषद की सभापति मंजू चेचाणी थीं। हाल ही में जारी नतीजों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। ‘भारत में 21वीं सदी में महिलाओं की भूमिका’ पर पैनल डिस्कशन किया। पैनलिस्ट के रूप में कंचन देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज डायरेक्टर शिखा भदादा, इमेजिनेशन फर्म ऑफ आर्किटेक्ट की प्रोपराइटर ज्योति सुराणा, अर्थ माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड जयपुर की डायरेक्टर सीएस रुचि मित्रा, आईसीएसआई भीलवाड़ा की पहली महिला अध्यक्ष संजना जैन शामिल थीं। महिला पैनलिस्ट ने संस्थान की अन्य महिला सदस्यों को अपने संघर्ष जीवन के बारे में बताकर प्रोत्साहित किया। संचालन उत्तर भारतीय क्षेत्रीय परिषद ऑफ आईसीएसआई के सचिव सुशील डागा व अदिति बाबेल ने किया। पूर्व अध्यक्ष संजय सोमानी ने बताया कि अनूप जागेटिया, नितिन मेहता, हितेश काकानी, रोहित चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, शीतल जागेटिया, निकिता विजयवर्गीय, कीर्ति चेचाणी ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...