पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Staff Detainees Continuing Construction Of 45 Lakh In Jail

जेल में 45 लाख के निर्माण जारी स्टाफ-बंदियों को मिलेगी सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | जिला जेल के सुरक्षाकर्मियाें काे अावास की समस्या से कुछ दिनाें में राहत मिलने वाली है। परिसर में करीब 31 लाख रुपए से दाे क्वार्टर बन रहे हैं। साथ ही 14 लाख 36 हजार रुपए जेल भवन के विभिन्न हिस्साें अाैर बंदियाें की बैरक, लाइब्रेरी अादि की मरम्मत पर भी खर्च किए जा रहे हैं। जेल डीएसपी भैरूसिंह राठौड़ ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षाकर्मियाें के लिए 12 क्वार्टर बने हुए हैं। दाे अाैर क्वार्टर का काम चल रहा है। इसके लिए 27 अगस्त 2018 काे मुख्यालय की अाेर से 30.86 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी थी। क्वार्टर का करीब 95 प्रतिशत तक काम हाे चुका है। इसी तरह, बंदियाें की 5 बैरकाें की छत-दीवाराें की मरम्मत, लाइब्रेरी की मरम्मत के लिए 14.36 लाख रुपए का बजट अाया था। यह काम पूरा हाे चुका है।
खबरें और भी हैं...