- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Struggle With Laddu Gepal Played At The Festival
फागाेत्सव में लड्डू गाेपाल संग खेली फूलाें से हाेली
{संताेषी माता मंदिर में उत्सव...संताेषी माता महिला मंडल की अाेर से पुलिस लाइन स्थित संताेषी माता के मंदिर में फागाेत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष अाशा शर्मा ने बताया कि माताजी काे केसुला की हाेली खेलाई। पानी रहित हाेली खेलने का संकल्प लिया। अाशा प्रजापत, संपती देवी, टीना देवी, वंदना देवी, लक्षमीदेवी अादि माैजूद थीं।
गांधीनगर निंबार्क अाश्रम में माहेश्वरी महिला मंडल का अायाेजन
उप नगर सांगानेर में शनिवार को फाग उत्सव मनाया। पूर्व पार्षद कैलाश सुवालका ने बताया कि शाम 7 बजे चारभुजा बड़ा मंदिर से ठाकुरजी का बेवाण रावला चौक पहुंचा। कस्बावासियों ने फूलों से होली खेली। कांचीपुरम क्लब हाउस में फागोत्सव हुआ। गायिका सीमा सोनी ने भजन प्रस्तुत किए। मंडल की मंजुलता गर्ग ने आभार प्रकट किया।
{फागाेत्सव में खेली फूलों से होली
सेशन कोर्ट के सामने गुर्जर मोहल्ला स्थित त्रिवेदी भवन में शनिवार को जन जागृति सेवा संस्थान ने फाग महोत्सव मनाया। आकृति मिश्रा, मास्टर सुनील शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। निर्मला त्रिवेदी, महेश त्रिवेदी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पुष्प, केसर और गुलाल से होली खेली।
{21वीं सिंगाेली श्याम पदयात्रा 22 काे हाेगी रवाना
भगवान सिंगाेली श्याम के फागाेत्सव यानी फूलडाेल के उपलक्ष में भीलवाड़ा से 21वीं पदयात्रा 22 मार्च काे रवाना हाेगी। संयाेजक भंवरलाल लाठी ने बताया कि 22 मार्च काे दाेपहर 3.15 बजे बड़े मंदिर से पदयात्रा शुरू हाेगी, जाे रपट का बालाजी, हलेड़, दांथल, हासियास, गेंदलिया, जित्या, बड़लियास, छंवरा का बालाजी व बरुंदनी हाेते हुए 24 मार्च काे सुबह 11.15 बजे सिंगाेली श्याम पहुंचेगी। रवानगी श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष अाेमप्रकाश नराणीवाल द्वारा तिलक लगाकर रवाना किया जाएगा।
जन जागृति सेवा संस्थान
जूनावास महिला मंडल
कांचीपुरम महिला मंडल