टीबी-एचअाईवी संक्रमण से बचने के उपाय बताए
भीलवाड़ा | ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार काे जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ट्रांसपोर्ट यूनियन के साझे में एचआईवी एड्स संवेदीकरण कार्यशाला हुई। इसमें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के बारे में बताया गया। जिला टीबी अधिकारी डाॅ. प्रकाश शर्मा ने एचआईवी संक्रमण, टीबी संक्रमण एवं इससे बचाव के उपाय बताए। जिला एड्स नियंत्रण इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हरलाल मीणा ने एचआईवी व एड्स के कारणों के बारे में बताया। टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर मथुरालाल ने आभार व्यक्त किया।