पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Surya Uttarayan But The Temperature Is Not Falling For The First Time In Five Years In March

सूर्य उत्तरायण में, लेकिन तापमान नहीं गिर रहा पांच साल में पहली बार मार्च में पारा आठ डिग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण में चले जाते हैं, जिससे किरणें सीधी पड़ने लगती हैं और तापमान बढ़ने लगता है। इस बाद सूर्य उत्तरायण में तो ज रहे हैं, लेकिन तापमान स्थिर है। पिछले पांच साल में ऐसी पहली बार है कि मार्च में तापमान आठ डिग्री है जबकि इस वक्त तापमान 15 डिग्री के पार चला जाता है। इस बार मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऐसा हुआ है। इसलिए मार्च में भी सर्दी असर दिखा रही है। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन भी न्यूतम तापमान 8 डिग्री था। इन दिनाें में तापमान करीब 8 से 9 डिग्री के बीच है। मार्च के अंतिम दिनाें तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

तापमान का उतार-चढ़ाव लगातार हाे रहा है, जिससे माैसम में भी उतार चढ़ाव हाे रहा है। शनिवार काे सर्द हवा चलने से दिन का तापमान 0.7 डिग्री िगर गया, जबकि रात का तापमान एक डिगी तक बढ़ा है। गुरुवार की रात इस महीने की सबसे सर्द रात भी रही। माैसम में इन दिनाें सुबह-शाम ठंड का असर फिर कुछ तेज हाे गया। दिल्ली में शनिवार काे हुई बरसात से भी क्षेत्र में अाने वाले दिनाें में सर्द बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने अाैर अरब सागरीय नम हवा चलने से पिछले दिनाें छाए बादल अब पूरी तरह से छंट गए। इससे माैसम साफ हाे गया, लेकिन सर्द हवा का असर बना रहा। माैसम विभाग के कार्यालय के अनुसार शनिवार काे न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया। माैसम साफ हाेने से किसानाें की चिंता फिलहाल खत्म हाे गई है जाे कि फसल पकने के समय ही बारिश अाने की संभावना से चिंता में थे।

आगे क्या : इस महीने के आखिर तक इसी तरह का तापमान और मौसम रहने की संभावना

पांच में सबसे सर्द रहा इस साल का मार्च : दैनिक भास्कर ने गत पांच सालाें के अांकड़ाें विश्लेषण किया ताे सामने अाया कि गत पांच सालाें में इस वर्ष का मार्च महिना सबसे ठंडा रहा। वर्ष 2019 मंे 5 से 14 मार्च के मध्य अाैसत न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के मध्य रहा। 2018 में 10 से 14 डिग्री, 2017 में 16 से 12 डिग्री, 2016 में 18 से 14 डिग्री, 2015 में 10 से 15 डिग्री व 2014 10 से 14 डिग्री के मध्य ही रहा। जबकि इस वर्ष में 13 से 8 डिग्री तक तापमान बना रहा। अधिकतम तापमान 28 से 26 डिग्री के मध्य रहा। वहीं गत पांच वर्षाें में अधिकतम तापमान 29 से 37 डिग्री के मध्य बना रहा था।

तारीख अधिक. न्यून.

{ 11 मार्च 27.1 13.2

{ 12 मार्च 26.6 9.6

{ 13 मार्च 27.7 8.6

{ 14 मार्च 26.0 9.4

खबरें और भी हैं...