पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News Tanks For Destitute Animals Mahavir Yuva Mandal Will Distribute Go Grass Container

निराश्रित पशुओं के लिए टंकियां, गो ग्रास पात्र वितरण करेगा महावीर युवक मंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा| श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान की बैठक हेड पोस्ट ऑफिस स्थित शांति भवन में हुई। बैठक में निराश्रित पशुओं के लिए निशुल्क पानी की टंकियां, गो ग्रास पात्र देने, विकलांग शिविर लगाने, पेंशन योजना चालू करने, हर महीने नेत्र शिविर लगाने, गोशाला निर्माण व प्रत्येक शनिवार को नवकार मंत्र जाप करने का निर्णय लिया गया।

संस्थान अध्यक्ष राजेंद्र सिंघवी व मंत्री हेमंत बाबेल ने बताया कि महावीर जयंती पर होने वाले रक्तदान शिविर के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई। इसमें मुकेश भलावत, मनीष बड़ाेला, राकेश सिंघवी, मनीष बंब, मुकेश मेड़तवाल, नितिन बापना, पंकज मेड़तवाल, भोजन कूपन वितरण कमेटी संयोजक अनुराग नाहर, नरेंद्र सिसोदिया, भोजन विवरण कमेटी सयोंजक अरविंद सांड, प्रशांत छाजेड़, पेयजल टंकियां व गोग्रास पात्र वितरण के लिए संयोजक मनीष सेठी व सुशील छाजेड़ को नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष पुखराज चौधरी, सहमंत्री मनीष चोरड़िया, कोषाध्यक्ष सुनील बाबेल, प्रमोद सिंघवी, अनुज संचेती, साहिल पीपाड़ा, दीपक सूर्या आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...