पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Test Series For Ras Candidates From Tomorrow

आरएएस अभ्यर्थियों के लिए टेस्ट सीरीज कल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंप्यूटर नेविगेशन से घुटनाें का सफल प्रत्यारोपण

भीलवाड़ा | केशव पोरवाल अस्पताल मंे आॅर्थोपेडिक सर्जरी में रिकाॅर्ड बना। डाॅ. नरेश पोरवाल ने कंप्यूटर नेविगेशन से बायें घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया। मांडल निवासी 70 वर्षीय मदनलाल तड़बा ने पहले भी इसी हाॅस्पिटल में दायां घुटना प्रत्यारोपित करवाया था। डाॅ. पोरवाल ने बताया कि इस तकनीक मंे साॅफ्टवेयर जीपीएस की तरह काम करता है। यह मरीज के घुटने की परेशानी और घुटने की विकृति बताता है एवं सर्जरी में गाइड का काम करता है। यह बताता है कि कितने डिग्री पर कितना कट करना है? नोर्मल बोन मंे बिना नेविगेशन के भी जोड़ प्रत्यारोपण संभव है लेकिन यदि किसी रोगी को पूर्व में घुटने मंे फ्रेक्चर हो चुका हो, या कोई अन्य विकृति हो ताे नेविगेशन के प्रयोग से ही घुटना प्रत्यारोपण संभव हो पाता है। मदनलाल के भी पैर में फ्रेक्चर था एवं राॅड लगी हुई थी। सर्जरी टीम मंे डाॅ. एनआर धाकड़, डाॅ. राजेंद्र पीपल, डाॅ. गौरव खांटेड़, डाॅ. नीना तिवाडी एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

आंखों से भी कोरोना का संक्रमण, बचाव जरूरी

भीलवाड़ा | कोराेना वायरस का संक्रमण अांखाें के जरिए भी हाे सकता है। अरिहंत चिकित्सालय एवं रिसर्च संस्थान के नेत्र राेग विभागाध्यक्ष डॉ. पी गुप्ता ने बताया कि आंखों का लाल होना इस रोग का प्रारंभिक लक्षण है। जुकाम और खांसी हो तो नेत्र चिकित्सक और परीक्षण करने वाले आसानी से इस वायरस से ग्रस्त हो सकते हैं। इसके बचाव में केवल एन-95 मास्क का प्रयोग पर्याप्त नहीं है। आंखों की सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटेक्टिव ग्लासेस का प्रयोग जरूरी है। उन्हाेंने कहा कि संक्रमित रोगी से 1 से 2 मीटर की दूरी रखें। डाॅक्टर नेत्र परीक्षण के समय हाथ-अंगुलियों से राेगी की आंखों काे स्पर्श न करें। परीक्षण के पहले व बाद में हाथ पानी व साबुन से 20-30 सैकंड्स तक धोएं। अल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर का उपयाेग भी कर सकते हैं।

भीलवाड़ा | राजस्थान लाेक सेवा अायाेग की प्रशासनिक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियाें के लिए जयपुर के सम्यक आरएएस इंस्टिट्यूट अब भीलवाड़ा में भी प्री व मेन्स के लिए टेस्ट सीरीज प्रारंभ करेगा। सीरीज में 30 टेस्ट प्रत्येक रविवार काे आइकन कॉम्पीटीशन क्लासेज पर होंगे। आइकन संस्थान के सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि पहला टेस्ट रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। संभागी माेबाइल नंबर 8290582644 पर पंजीयन करवा सकते हैं। संस्थान पर सूचना सहायक व कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के नए बैच मंगलवार से शुरू होंगे।
खबरें और भी हैं...