पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Thakurji Took To Bevan To Rawala Chowk Played With Flowers

रावला चौक तक बेवाण में ले गए ठाकुरजी, फूलों से खेलाया फाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{21वीं सिंगाेली श्याम पदयात्रा 22 काे हाेगी रवाना

उप नगर सांगानेर में शनिवार को फाग उत्सव धूमधाम से मनाया। पूर्व पार्षद कैलाश सुवालका ने बताया कि शाम 7 बजे चारभुजा बड़ा मंदिर से ठाकुरजी का बेवाण रावला चौक में ले जाया गया। कस्बावासियों ने फूलों से होली खेली। कांचीपुरम क्लब हाउस में फागोत्सव हुआ। गायिका सीमा सोनी ने भजन प्रस्तुत किए। मंडल की मंजुलता गर्ग ने आभार प्रकट किया।

{फागाेत्सव में खेली फूलों से होली : सेशन कोर्ट के सामने गुर्जर मोहल्ला स्थित त्रिवेदी भवन में शनिवार को जन जागृति सेवा संस्थान ने फाग महोत्सव मनाया। आकृति मिश्रा, मास्टर सुनील शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। निर्मला त्रिवेदी, महेश त्रिवेदी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पुष्प, केसर और गुलाल से होली खेली।

{संताेषी माता मंदिर में उत्सव...संताेषी माता महिला मंडल की अाेर से पुलिस लाइन स्थित संताेषी माता के मंदिर में फागाेत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष अाशा शर्मा ने बताया कि माताजी काे केसुला की हाेली खेलाई। पानी रहित हाेली खेलने का संकल्प लिया। अाशा प्रजापत, संपती देवी, टीना देवी, वंदना देवी, लक्षमीदेवी अादि माैजूद थीं।


जन जागृति सेवा संस्थान

उप नगर सांगानेर

जूनावास महिला मंडल

भगवान सिंगाेली श्याम के फागाेत्सव यानी फूलडाेल के उपलक्ष में भीलवाड़ा से 21वीं पदयात्रा 22 मार्च काे रवाना हाेगी। संयाेजक भंवरलाल लाठी ने बताया कि 22 मार्च काे दाेपहर 3.15 बजे बड़े मंदिर से पदयात्रा शुरू हाेगी, जाे रपट का बालाजी, हलेड़, दांथल, हासियास, गेंदलिया, जित्या, बड़लियास, छंवरा का बालाजी व बरुंदनी हाेते हुए 24 मार्च काे सुबह 11.15 बजे सिंगाेली श्याम पहुंचेगी। रवानगी श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष अाेमप्रकाश नराणीवाल द्वारा तिलक लगाकर रवाना किया जाएगा।

कांचीपुरम महिला मंडल
खबरें और भी हैं...