- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Thal Procession Took Out Saints Offered Oblation Today Acharya Will Conclude Chaturmas On Completion
थाल का जुलूस निकाला, संताें ने चढ़ावा भेंट किया आज समापन पर अाचार्य करेंगे चातुर्मास की घाेषणा
रामनिवास धाम में चल रहे पांच दिवसीय मुख्य फूलडोल महोत्सव में प्रवचन सभा में रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामदयाल महाराज ने कहा कि जीवन में व्यक्ति के कर्म ही मोक्ष का मार्ग दिखाता है। जैसे फल में धर्म रूपी रस होता है, वैसे ही ईश्वर रूपी बीज का निवास भी होता है। संतों के सानिध्य से ईश्वर का अनुग्रह प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। शुक्रवार सुबह श्रीराम मेड़िया से वाणीजी की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु वाणीजी का पाठ करते हुए बैंडबाजों के साथ रामनिवास धाम पहुंचे। राम नाम का जाप करते हुए वाणीजी के दर्शन किए। शनिवार को पंचमी पर थाल का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के बाद बारहदरी में आचार्य के चातुर्मास के लिए विभिन्न शहरों से आने वाली अर्जियों का वाचन होगा। जिसके बाद आचार्य अपने आगामी चातुर्मास की घोषणा करेंगे। जहां आचार्य का चातुर्मास घोषित होगा वहां के श्रद्धालुओं को गोटकाजी सौंपी जाएगी। उस शहर के श्रद्धालु अबीर व गुलाल खेलेंगे।
फूलडोल } रामस्नेही संप्रदाय के रामनिवास धाम में पांच दिवसीय मुख्य फूलडोल महोत्सव का समापन आज
चातुर्मास के लिए अर्जियों का वाचन किया, पंचमी का थाल जुलूस अाज निकलेगा
फूलडोल महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को बारहदरी में आचार्य रामदयाल महाराज के सम्मुख देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आगामी चातुर्मास के लिए अर्जियां प्रस्तुत की। जिनका वाचन किया गया। निंबाहेड़ा, पुष्कर, सूरत, रेलमगरा तथा दिल्ली के अनुयायियों ने अर्जी लगाई। इससे पहले संत निर्मल राम महाराज, कार्यवाहक भंडारी जगवल्लभ राम, राम विश्वास रामस्नेही, संत धीरज राम महाराज, संत दिग्विजय राम, संत राम नारायण की अगुवाई में नागौर, शाहपुरा, देवास व पुष्कर से चढ़ावा आचार्य को भेंट किया।
संतों की तरफ से आचार्य को चढ़ावा भेट किया।