पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News The Aggressive Attitude Of Bjp Jugalbandi Of Kataria And Rathore Surrounded The Government On Every Issue

भाजपा का आक्रामक रवैया, कटारिया व राठौड़ की जुगलबंदी ने हर मुद्दे पर सरकार को घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशोर न्याय बोर्ड का फैसला

बहुचर्चित पहलू खां मॉब लिंचिंग मामले में 6 बालिग आरोपियों के बरी होने के 8 माह बाद अब दो नाबालिग दोषी करार दिए गए। इन्हें किशोर न्याय बोर्ड ने तीन-तीन साल के लिए जयपुर के विशेष सुरक्षित सुधार गृह में भेजे जाने के आदेश दिए। बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सरिता धाकड़, सदस्य रामभरोसा जाट व दीपा गौड़ ने शुक्रवार काे यह फैसला सुनाया।

बाेर्ड ने चिकित्सकों के बयान अाैर रिपोर्ट पर सवाल उठाए अाैर चिकित्सकाें से जवाब तलब किया है। बोर्ड ने पहलू खां को कैलाश हॉस्पिटल बहरोड़ में भर्ती कराने के दौरान चोटों का मुआयना करने वाले डॉ. अखिल सक्सेना, डाॅ. बीडी शर्मा, डाॅ. अारसी यादव व डाॅ. जितेंद्र भताेलिया का आचरण संदिग्ध माना है। बाेर्ड ने फैसले में लिखा कि इन चिकित्सकों ने अलग-अलग बात कही। एक चिकित्सक कहता है कि काेई चोट नहीं थी। दूसरे चिकित्सक ने पसलियों में फ्रेक्चर की बात कही। इन्हाेंने एक स्वर में पहलू खां की मौत का कारण हृदयाघात माना, लेकिन यह भी संदेहास्पद है। बोर्ड ने फैसले में इन चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है कि किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए गंभीर चोट से हुई मौत का कारण हार्ट अटैक में बदल दिया गया। बोर्ड ने अपने फैसले में माना कि पहलू की माैत मारपीट के दौरान छाती व पेट में गंभीर चोटों के कारण हुए रक्तस्त्राव व शॉक से हुई। बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयानों को आधार मनाते हुए कहा कि पहलू खां को कोई हृदयाघात नहीं हुअा था, उसकी हत्या मारपीट से हुई।

बता दें कि अपर जिला सेशन संख्या एक की न्यायाधीश डाॅ. सरिता स्वामी ने पिछले साल 14 अगस्त को 6 आरोपियों विपिन यादव, रविंद्र, कालू राम, दयानंद, योगेश कुमार व भीम राठी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। इन दाे बाल अपचारियों के खिलाफ भी चालान पेश हुअा था, जिनकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड की ओर से की जा रही थी।

चिकित्सा विभाग का दावा- मलेरिया, स्वाइन फ्लू की दवाइयांे से हारेगा काेरोना वायरस

हैल्थ रिपोर्टर | जयपुर

कोरोना के खौफ के बीच चिकित्सा विभाग ने दावा किया है कि एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने कोरोना पीड़ितों को स्वाइन फ्लू, मलेरिया और एचआईवी की दवाइयां दी। इसकी वजह से पॉजिटिव केस को काफी खतरे से बचाया जा सका है। एसीएस, मेडिकल रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज को लोपिनाविर 200एमजी/रिटोनाविर 50एमजी का डोज दिन में दो बार दिया गया। इस कॉम्बिनेशन से आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च) भी संतुष्ट था। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों को स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली ओस्लेटामिविर और मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली दवा क्लोरीकीन दी। इन दवाओं के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम रहा कि एक पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई।

पेट्रोल के 91 पैसे अधिक वसूले अब 10 हजार हर्जाना भरना होगा

जयपुर। जिला उपभोक्ता मंच चतुर्थ ने एक मामले में गवर्नमेंट हॉस्टल क्रॉसिग, अजमेर रोड स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सरावगी पेट्रोल पम्प पर 91 पैसे की राशि अधिक वसूल करने पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। मंच ने यह फैसला हेमराज यादव के परिवाद पर दिया है। परिवादी के अनुसार उसने अपने वाहन में 3 लीटर पेट्रोल 219.09 रुपए का खरीदा। जिसका डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर उससे 1 रुपए ज्यादा वसूल करते हुए 220 रुपए लिए। जिससे उसे मानसिक परेशानी हुई। पेट्रोल पम्प ने जवाब में कहा कि सेल्समैन ने जब पीओ एस मशीन उपलब्ध कराई तो परिवादी ने खुद 220 भरे थे। सेल्समैन ने जब पूछा तो परिवादी ने कहा कि ओड फिगर में अपना अकाउंट मेनटेन नही होने के कारण इवन फिगर में 220 रुपए भुगतान किया।

बीजा बंद, 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से तीन रद्द

काेराना का असर अब विदेशों से अाने वाली फ्लाइट्स पर अाने लगा है। जयपुर एयरपोर्ट पर 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन हाेता है, लेकिन शुक्रवार काे 4 फ्लाइट्स का ही संचालन हुअा। दाे फ्लाइट्स काेराेना वायरस की वजह से अचानक रद्द कर दी है। वहीं एक फ्लाइट्स काे बंद कर दिया गया। बाकी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में भी यात्रियों की संख्या अ‌ाधी से भी कम रह गई है। आमदिनों में 180 सीट की इन फ्लाइट्स में हर दिन करीब 160 यात्री सफर करते थे, लेकिन अब करीब 50 ही रहे गए हैं।

रालसा की एडवाइजरी - बुखार, जुकाम में कर्मचारी ड्यूटी न आएं

श्रीजी मंदिर के चौक में लोगों ने किया गेर नृत्य

डाॅक्टराें ने मारपीट से हुई माैत काे हार्ट अटैक क्याें बताया, जवाब दें : बोर्ड

विनाेद मित्तल | जयपुर

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा पार्ट 10 फरवरी से प्रारंभ हुआ। इसके बाद से ही भाजपा आक्रामक मूड में है। अलग अलग मुद्दों पर या तो भाजपा के विधायकों ने वाकआउट कर सदन में अपना विरोध जोरदार तरीके से दर्ज कराया या फिर सदन कूप में प्रवेश कर नारेबाजी की। चाहे जो हो, लेकिन भाजपा का यह आक्रामक रवैया पहले दिन से ही जारी है। कई बार तो भाजपा ने एक ही दिन में दो बार तक वाकआउट किया। इस बार नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड ने अपनी उपस्थिति जोरदार तरीके से दर्ज कराई है। दोनों की जुगलबंदी का यह आलम है कि वे सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। दाेनाें ने ही हर मुद्दे काे सदन में प्रमुखता से रखा।

10 फरवरी: फूल सिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण) ने मुद्दा उठाया कि ट्राइबल एरिया में कोई रीडिंग लेने नहीं जाता और ऑफिस में बैठकर अधिकारी रीडिंग भर देते हैं। इस कारण 50-50 हजार रुपए के बिल आ रहे हैं। हालत यह है कि गरीब आदमी जमीन बेचकर बि ल जमा करा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि यह बिजली दरों पर बहस है। मीणा ने कहा कि सरकार बढी बिजली दरों को वापस ले। इसके बाद रामप्रताप कासनिया (सूरतगढ़) ने भी कहा कि सरकार बढोतरी वापस ले, वरना गांवों में लोग आपको घुसने नहीं देंगे। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने कुछ कहा, लेकिन वह अंकित नहीं हुआ। इसके बाद भाजपा के सदस्य सदन से प्रस्थान कर गए।

11 फरवरी: व्यावर के शंकर सिंह रावत ने प्रश्नकाल में पूछा कि छपाक फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण वही है जो जेएनयू के छात्रों को टुकडे टुकडे गैग से भारतीय नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करा रहा थी। इसलिए इस सरकार ने इस पादुकोण की फिल्म का टेक्स माफ किया है। इस पर हंगामा हो गया और भाजपा के सदस्य सदन कूप में आ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं गोविंद राम (खाजूवाला) ने कहा कि मैं प्रतिपक्ष के नेताओं को निवेदन करना चाहता हूं कि आपने देश के हालात ऐसे पैदा कर दिए हैं कि हम लोग जेल चले जाएंगे। आप देश के गुलाम बनाना चाहते हो। धर्म के नाम पर तोड़ना चाहते हो। आरएसएस में दम होता तो सामने खडे होकर गोली मारता। इस पर अशोक लोहाटी और गुलाबचंद कटारिया ने विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वैल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर सभापति ने सदन स्थगित कर दिया।

12 फरवरी: रघु शर्मा कोटा में हुए बच्चों की मौत पर बोल रहे थे कि बच्चों की मौत संवेदना का विषय है। हमारे लिए भी और इनके लिए भी। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह हम पहले दिन से कह रहे हैं कि आईएमआर की प्राब्लम है। जो पूरे देश की समस्या है। राजस्थान की भी समस्या है। हम यह कह रहे हैं कि अगर पांच साल के आंकडे निकालकर देखे तो। इस पर राजेंद्र राठौड़ बीच में बोलने लगे। मामले में किरण माहेश्वरी और अनिता भदेल, मदन दिलावर भी कूद पडे। इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन कूप में प्रवेश किया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद तीन बार ओर नारेबाजी की।

17 फरवरी: अशोक लाहोटी ने बजरी माफिया और अवैध संचालित बसों के बारे में कहा कि रोजाना 50 हजार रुपए बजरी माफियाओं के माध्यम से उगाही होती है। अवैध बसे के जरिए जीएसटी की चोरी की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई में पकडा गया जसवंत कौन है। इसके किससे संबंध है। किसको पैसा दिया। इसका मंत्री जवाब दे। एक करोड बीस लाख किसको दे रहा था। इसका जवाब दे। गंभीर मामला है। इस पर हंगामा होता रहा। धारीवाल ने कहा कि 30 पर कार्रवाई हुई है। प्रकरण दर्ज है। इंवेस्टिगेशन चालू है। इस बीच राजेंद्र राठौड़ खडे हुए और बोले कि मंत्री महोदय ने जो उत्तर दिया है। भ्रष्टाचारियों को जिस प्रकार संरक्षण मिल रहा है और जिस प्रकार भ्रष्टाचार हो रहा है। इन सबके विरोध में ऊपर से नीचे तक डूबी भ्रष्टाचार की गंगोत्री में जो गोते लगा रहै है। इस पर हमारा दल बहिर्गमन करता है।

18 फरवरी: धारीवाल ने कटारिया पर किसानों के लिए झूंठे आसु रोने का आरोप लगाया और किसानों की आत्महत्या को लेकर एक बयान का जिक्र किया। इस पर कटारिया गुस्से में आ गए और उन्होंने कहा कि अगर यह मेरे शब्द होतो सदन छोडकर चला जाउंगा। इसके बाद काफी देर तक इस बात पर हंगामा होता रहा और फिर भाजपा वाकआउट कर गई।

25 फरवरी: राजकीय समारोहों में विधायकों के प्रोटोकॉल पर धारीवाल शासकीय वक्तव्य दे रहे थे तो राठोड़ ने कहा कि अगर किसी कार्यक्रम के अंदर जनप्रतिनिधि का सम्मान नहीं होगा तो विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। विधायक का प्रोटोकाल मुख्य सचिव से ऊपर होता है। राजस्थान में पहली बार हो रहा है कि हम दौरे पर जाते हैं और जेईएन-एईएन को पानी की समस्या बताते हैं तो वे बोलते हैं कि आफिस आ जाना। ब्यूरोक्रेट को आप सर पर नचा रहे हो। यह आपको भी डसेंगे। इसलिए हमारी जो शिकायते हैं उनके आधार पर विशेषाधिकार हनन का मामला जारी हो। तभी इनको अक्ल आएगी। हम अपने आपको अपमानित महसूस करते हैं। इसके बाद भाजपा ने दो बार सदन कूप में प्रवेश किया और नारेबाजी की।

26 फरवरी: राजस्थान विनियोग विधेयक 2020 को लेकर राजेंद्र राठौड ने डिविजन की मांग कर डाली। गुलाबचंद कटारिया ने भी कहा कि वी वांट डिविजन। राठौड ने कहा कि सभापति महोदय आप देखिए कि सरकार अल्पमत में है। फाइनेंस बिल पास हो रहा है। सरकार गिर सकती है। लॉबी क्लियर कराईए और गेट बंद कराईए। तभी धारीवाल ने कहा कि गिन लो। कटारिया ने कहा क सभापति महोदय आपको डिविजन देना पडेगा। अगर नहीं देते हैं तो वाकआउट करते हैं। इसके बाद सभी भाजपा सदस्य वाकआउट कर गए।

मालूम हो कि थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया था कि कोरोना से पीड़ित महिला को फ्लू औरएंटी एचआईवी दवाओं के कॉकटेल से ठीक कर लिया गया.। इसके बाद से एंटी एचआईवी दवाओं को कोरोना के इलाज में कारगर माना जा रहा है।

रालसा ने केन्द्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति व स्थाई लोक अदालत के संबंध में हैल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि ऑफिस में ऐसा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए जो बुखार, जुकाम व छींक से पीड़ित हो। यदि ऐसा कोई व्यक्ति है तो उसे तत्काल ऑफिस से बाहर अवकाश पर जाने का निर्देश दिया जाए। रालसा के सदस्य सचिव अशोक कुमार जैन ने बताया कि यह भी निर्देश दिया है।

भास्कर न्यूज | नाथद्वारा

मेवाड़ के पारंपरिक खेल गेर नृत्य को श्रीजी की साक्षी में धूमधाम से खेला गया। उपली ओड़न, निचली ओड़न और बागोल के लाेगाें ने श्रीजी मंदिर के बाहर गोवर्धन पूजा चाैक और मंदिर चाैक में जमकर गेर नृत्य किया। शाम काे उत्थापन झांकी के उपरांत ओड़न के गेर नर्तकों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर थाली, मांदल की थाप पर कनियों की खनक के साथ गेर नृत्य का आनंद लिया। पुरुषोत्तम पालीवाल, जमनालाल पालीवाल, रूपलाल गायरी, रतनलाल गायरी, रूपालाल किर, उदयलाल मेघवाल, गौतमलाल गमेती, लक्ष्मी लाल पालीवाल, दिनेश पालीवाल, विनोद पालीवाल, महेश ने गेर नृत्य किया। नृत्य में ढोल पर उदा चतुर्भुज, थाली मांदल पर गणेश गमेती ने सहयोग िया। श्रीनाथजी के सम्मुख गेर नृत्य के बाद उपली ओड़न की महापंचायत नेशनल हाईवे स्थित सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय में हुई। लाेगाें ने महापंचायत में गांव की विभिन्न समस्याओं, गांव के विकास पर चर्चा की।

नाथद्वारा. रंग पंचमी पर श्रीजी मंदिर के नक्कार खाना चाैक में गेर करते उपली आेडन के लाेग।

पहलू खां मॉब लिंचिंग } 6 बालिग बरी हाे चुके, अब दाे नाबालिगाें काे सजा

02

भीलवाड़ा, रविवार, 15 मार्च , 2020
खबरें और भी हैं...