पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News The Center Of The Eighth Board Exam Changed Without Notice The Candidates Had To Go One Km Away

बिना सूचना के आठवीं बोर्ड परीक्षा का केंद्र बदला, परीक्षार्थियाें काे एक किमी दूर जाना पड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजौलिया| शाहपुरा डाइट की अाेर से गुरुवार को 8वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार काे अचानक परीक्षा केंद्र बदल दिया गया। इससे बच्चाें काे परेशान हाेना पड़ा। कस्बे के 8 स्कूलाें के परीक्षार्थी पुराने केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र बदलने की सूचना मिलने पर नए केंद्र की तलाश करते रहे। राउमावि के पुराने भवन से परीक्षा केंद्र काे नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए क्षेत्र के राउमावि को 20 से अधिक स्कूलों का केंद्र बनाया गया। जिसमें 8 स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए राउमावि का पुराना भवन एवं शेष स्कूलों के लिए नए भवन में केंद्र बनाया गया। अचानक बिना सूचना के परीक्षा सेंटर बदल दिया गया। अभिभावक देवेंद्र लक्षकार ने बताया कि परीक्षा केंद्र अचानक बदलना गलत है। बच्चों को परेशान होना पड़ा। निजी स्कूल संचालक घनश्याम सोनी ने बताया कि डाइट ने आठवीं बोर्ड के लिए कस्बे के राउमावि तेजाजी का चौक स्थित पुराने भवन को आवंटित किया, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र बदलकर एक किलोमीटर दूर राउमावि के नवीन भवन में कर दिया गया। जबकि हमें तेजाजी का चाैक सेंटर का पत्र मिला है।
खबरें और भी हैं...