पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News The End Of The Siddhachakra Vidhan With Vishwanthi Mahayagya

विश्वशांति महायज्ञ के साथ सिद्धचक्र विधान का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | तरणताल के सामने स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन मंगलवार को विश्वशांति महायज्ञ एवं रथयात्रा से हुआ। रथयात्रा के बाद श्रीजी को विधि-विधान से मूल वेदी में विराजमान किया। संयोजक मिश्रीलाल अग्रवाल ने बताया कि पूजा के बाद विश्वशांति हवन हुआ, जिसमें विधान के मंत्रों की, कोरोना वायरस समाप्ति एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य, शांति की कामना से 108-108 आहुतियां दीं। हवन के बाद विधान एवं इंद्रप्रतिष्ठा का विसर्जन किया। संयोजक महावीर सेठी ने बताया कि विधान का मुख्य कलश प्राप्त करने का सौभाग्य रिखबचंद अजय बाकलीवाल को मिला। नरेश नितिन गोधा ने श्रीजी को रथ वेदी में विराजमान किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य आकाश का सम्मान किया।
खबरें और भी हैं...