पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aasind News Rajasthan News The Miscreants Ran Away By Tying The Tractor With Pickup

ट्रैक्टर को पिकअप से बांधकर ले भागे बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोड़ का निंबाहेड़ा| करजालिया गांव में गुरुवार रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चाेरी हाे गया। करजालिया निवासी देवीलाल पुत्र हजारीलाल गुर्जर का आयशर ट्रैक्टर बालू राम गुर्जर के मकान के सामने खड़ा था। शुक्रवार सुबह बालू राम गुर्जर के परिवार के लाेग बाहर अाए ताे ट्रैक्टर नहीं मिला। आसींद थाने के रामलाल मीणा एवं लालाराम मीणा मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर मालिक देवीलाल गुर्जर की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया। देवीलाल ने 9 माह पहले ही ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर के पीछे थ्रेसर मशीन भी लगी थी। चोरों ने थ्रेशर मशीन छोड़ दी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को मोड़ का निंबाहेड़ा के पास पिकअप के पीछे बांधकर ले जाते देखा था। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन पता नहीं चल पाया। विदित रहे कि करजालिया पंचायत के उदलियास गांव में भी पहले भी करीब 10 लाख की डकैती हो चुकी है। अब तक पुलिस इसका राजफाश नहीं कर सकी है।
खबरें और भी हैं...