- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News The Missing Youth39s Clothes And Bicycle Were Found Outside The Water Filled Mine Planted Gaitakher
लापता युवक के कपड़े और साइकिल पानी भरी खदान के बाहर मिली, गाेताखाेर लगाए
मांडल | क्षेत्र के गोकुलपुरा से करीब 24 घंटे से लापता युवक के कपड़े व साइकिल पानी से भरी एक खदान के पास मिलने से सनसनी फैल गई।
डीएसपी कानसिंह राठौड़ ने बताया कि एक दिन पहले घर से निकले शंकर (35) पुत्र बक्षुलाल गुर्जर के गांव के पास स्थित एक खदान में भरे पानी में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से युवक को तलाशने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बावजूद रात तक कुछ नहीं मिला। अजमेर से गोताखोर भी गोकुलपुरा पहुंचे जिन्होंने देर शाम तक युवक को तलाश किया।