पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aasind News Rajasthan News The New Physical Teachers Were Given The Wheel

नए शारीरिक शिक्षकों काे दी व्हीशल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवनियुक्त ने समाराेह में गुरुअाें का किया सम्मान

नवनियुक्त शारीरक शिक्षकों ने पुरानी परासोली में गुरु-शिष्य पंरपरा निभाते हुए अपने गुरुजनाें का सम्मान किया। मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार टेलर ने नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों से कहा कि वे अपने स्कूल में हमेशा सायंकालीन खेल सत्र जरूर चलाएं।

अनुशासित रूप से सेवाएं दें। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तुलसीराम कुमावत ने की। नवनियुक्त शारीरिक शिक्षक भवानीशंकर टेलर, सांवरियालाल कुमावत, जगदीश कुमावत, गिरधारीलाल कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, सुरेंद्र सिंह, पुखराज तेली, गोवर्धन गुर्जर, लोभचंद गुर्जर, विश्वास कुमावत, दीपक कुमावत, लीला गुर्जर, प्रकाश कुमावत, सीमा तेली, महिमा गुर्जर, नोरत सुथार, माया कुमावत, रेखा गुर्जर आदि को अतिथियाें न व्हीशल व लेखनी देकर शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि भैरूलाल, सुरेश पुरोहित, राजेश ओझा, संपत आमेटा, लहरूलाल जाट, वृद्धिचंद बैरवा, मिट्ठूसिंह राठौड़, भगवानसिंह, रज्जाक मोहम्मद को स्मृति चिह्न भेंट किए।

खबरें और भी हैं...