पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tilswa News Rajasthan News The Stones Remained Secret At The House The Stones Kept Coming Amidst The Police And The Crowd

रहस्य बनी मकान पर पत्थरों की बरसात पुलिस और भीड़ के बीच भी अाते रहे पत्थर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कास्या गांव में दाे दिन से मकान पर पत्थराें की बरसात से परिवार सहमा है। मामला रहस्य बना है। पुलिस व ग्रामीणाें की भीड़ के बीच भी मकान पर पत्थर अाते रहे। पांच िमनट के अंतराल में मकान के चद्दर पर पत्थर अाता देख ग्रामीण भी भयभीत है। गुरुवार रात 10 बजे मकान पर पत्थर की बरसात हाेने की बात अासपास के गांवाें में फैली तो लोगों की भीड़ लग गई।

कास्यां निवासी कमलेश गाडोलिया के मकान से सटे बरामदे के चद्दर पर 5 मिनट के अंतराल में पत्थर पत्थर आकर गिर रहे हैं। परिवार के लोगों ने आसपास जाकर देखा लेकिन पत्थर कहां से आ रहे हैं इसका पता नहीं चल पाया। मकान मालिक कमलेश ने बताया कि बुधवार शाम से अचानक मकान के चद्दर पर पत्थर गिरने शुरू हो गए। पहले तो सोचा कि आसपास से पत्थर गिर रहे होंगे या कोई शरारत कर रहा होगा। लेकिन लगातार पत्थर आने पर परिवार सहमा है। सूचना पर कास्यां चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान पर लाइट लगाकर देखा लेकिन पता नहीं चल पाया। पत्थर गिरने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कास्या चौकी के कांस्टेबल रणजीत ने बताया कि मकान पर पत्थर की बरसात होना रहस्य बना है। पत्थर कहां से गिर रहे हैं यह पता नहीं चल पाया।

खबरें और भी हैं...