पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Three Dead And One Seriously Injured In Road Accident

सड़क हादसाें में तीन की मौत एक गंभीर घायल रैफर किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिंग रोड के पास हादसा, जयपुर के पास हादसे में मृतक रूपाहेली का

शहर के सदर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर 8 मार्च की रात काे कार की टक्कर से घायल बाइक सवार तीन में से दाे युवकाें की माैत हाे गई। जबकि एक गंभीर घायल हाे गया। मृतक उत्तरप्रदेश के थे। इसी तरह, जयपुर जिले में दूदू के पास कुछ दिन पहले हुए हादसे में घायल सदर थाना क्षेत्र के ड्राइवर ने भी इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया।

सदर थाना सीअाई राजमल खींची ने बताया कि 8 मार्च की रात काे रिंग राेड िसद्धि विनायक हाॅस्पिटल से तीन लाेग बाइक पर अा रहे थे। कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राधेनगर निवासी टेकचंद शर्मा समेत उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के इंद्रगढ़ी निवासी रिंकू पुत्र महेंद्र सिंह अाैर अलीगढ़ निवासी विनयप्रताप पुत्र योगेंद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हाे गए। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण विनय प्रताप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि रिंकू सिंह ने रात 1.15 बजे जिला अस्पताल में दम ताेड़ दिया। टेकचंद शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जयपुर जिले में दूदू के पास कुछ दिन पहले हुए हादसे में घायल सदर थाना क्षेत्र के गांव रूपाहेली खुर्द निवासी ड्राइवर जगदीशचंद्र वैष्णव (45) ने 10 मार्च सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। भीमगंज सीअाई सतीशचंद्र चाैधरी ने बताया कि जगदीशचंद्र कुछ दिन पहले दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहा था। इस दौरान ट्रोले से टक्कर में जगदीश गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसका जयपुर में इलाज करवाया। वहां से उसे कुछ दिन पहले छुट्टी दे दी थी। परिजन जगदीश काे रूपाहेली खुर्द ले आए थे। अचानक तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...