- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Three Players Of Bhilwara Depart For Gymnastics Team Amritsar
जिम्नास्टिक टीम अमृतसर रवाना भीलवाड़ा के तीन खिलाड़ी शामिल
भीलवाड़ा | ऑल इंडिया जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए एमडीएस यूनिवर्सिटी की टीम गुरुवार को रवाना हुई। पांच सदस्यीय टीम में भीलवाड़ा जिले के तीन खिलाड़ी हैं। मांडलगढ़ काॅलेज के सहायक आचार्य एवं टीम प्रबंधक सूर्यप्रकाश पारीक ने बताया कि एमडीएस विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न काॅलेज से खिलाड़ियों का चयन अंतर काॅलेज प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इनमें एमएलवी कॉलेज से प्रतीक व्यास, राधेश्याम बलाई व विद्या कॉलेज से मुरलीमनोहर शर्मा है। कुचामन के मनीष और राकेश पांच सदस्यीय दल में हैं। पनोतिया (शाहपुरा) के शारीरिक शिक्षक एवं टीम के कोच ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि ये खिलाड़ी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर (पंजाब) में 14 से 16 मार्च तक ऑल इंडिया जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।