तीन प्रतिभाओं का दिल्ली में सम्मान हुआ
आसींद | नेहरु युवा केन्द्र व ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ एल्टरनेट साइंस से जुड़े भीलवाड़ा जिले के तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं का दिल्ली के लाजपत भवन ओडिटेरियम में सम्मान हुअा। भीलवाड़ा जिले के बरसनी युवा मंडल अध्यक्ष सुनीलकुमार भाटी, संजयकुमार रेगर तथा आसींद ब्लॉक कॉर्डिनेटर मुकेशकुमार चौधरी को एक शाम वर्दी के नाम एवं द फर्स्ट मदर टेरेसा वुमन अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनु नागर सीईओ इंडियन सिनेमा अकेडमी व डायरेक्टर आर्यन मिश्रा, डॉ सुनील कुमार बोकोलिया, भारत गौरव फाउंडेशन जनरल सेक्रेटरी गगन सिंह, सियार वर्मा आदि के सहयोग से सम्मान प्रदान किया गया।