- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News Three Year Old Child Put Dam Kept In Temple For 7 Days Health Deteriorated And Had To Be Brought To Hospital
तीन साल के बच्चे को लगाया डाम, 7 दिन मंदिर में रखा, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लाना पड़ा
मां ने काका से दगवाया, पिता लाया अस्पताल
क्षेत्र के राजपुरा गांव में 3 साल के मासूम बालक काे उसकी मां ने अपने काका से 10 दिन पहले मिट्टी के गर्म केलू से डाम लगवा दिया। करीब 7 दिन तक इसी हालत में चित्ताैड़गढ़ जिले के एक मंदिर में रखा। यहां लगातार स्थिति बिगड़ती देख मासूम बालक के पिता ने उसे भीलवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गाेदारा ने बताया कि राजपुरा निवासी देवराज पुत्र नारायण भील को उसकी मां नानूड़ी कुछ दिन पहले अपने पीहर लिरड़िया लेकर गई थी। वहां बीमार हाेने पर उसके काका माधुलाल भील ने ठीक करने के नाम पर मिट्टी के गर्म केलू को मासूम के पेट पर दाग दिया। इसके बाद भी मासूम ठीक हुअा ताे उसे चित्ताैड़ जिले के झांतला माता मंदिर में 7 दिन तक रखा। हालत लगातार बिगड़ने लगी ताे मासूम काे उसका पिता नारायण महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां मातृ एवं शिशु वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। डाॅक्टर के अनुसार मासूम की स्थिति बहुत ही गंभीर है।