काॅलेज में छात्राओं को तिलक लगाया
गुलाबपुरा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई व श्री गांधी कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर, गुड़ खिलाया तथा माैली बांधकर परीक्षा में सफलता की कामना की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी पाराशर, उपाध्यक्ष अक्षिता माहेश्वरी, महासचिव शिवानी कंवर, शिवानी आर्य ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को टीका लगाया।