राज्य स्तर पर सम्मानित हाेंगे तिवाड़ी अाज
बनेड़ा| डाक विभाग की अाेर से तस्वारियाखुर्द (शाहपुरा) सब पोस्ट ऑफिस उपरेड़ा ब्रांच पोस्ट मास्टर कैलाश चंद्र तिवाड़ी को 12 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला अधीक्षक रतन लाल बालोटिया के निर्देशन में सब डिवीजन निरीक्षक अाईपीओ राजीव नुवाल के मार्गदर्शन में सर्वाधिक खाते खोलने में चौथे स्थान पर आने पर तिवाड़ी को सम्मानित किया जाएगा।