पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाज शाम 6:40 से रात 9:07 बजे तक हाेली दहन शुभ...कल मनाएंगे धुलंडी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | हाेली त्याेहार साेमवार काे जबकि धूलंडी मंगलवार काे मनाई जाएगी। शहर में करीब 500 स्थानाें पर हाेली दहन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए कई संगठन हाेली में लकड़ियां न जलाकर कंडाें का उपयाेग करेंगे। इन कंडाें की अामद से गाेशालाअाें काे अाय भी मिल सकेगी। हाेलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:40 से रात 9:07 बजे तक है। पंडित अशाेक शर्मा ने श्रीधर पंचांग के अनुसार बताया कि भद्रा में हाेली एवं रक्षाबंधन त्याेहार नहीं मनाया जाता है। साेमवार मध्याह्न 1 बजकर 10 मिनट तक भद्रा रहने से दहन के समय इसका असर नहीं रहेगा। हाेली के दिन गुरु व शनि का विशेष याेग है जाे दाेनाें स्वराशि में स्थित रहेंगे। इस विशेष याेग के कारण सुख-स्मृद्धि व राष्ट्र शक्ति बढ़ेगी। अग्रवाल उत्सव भवन व विवेकानंद केंद्र की अाेर से मिर्च मंडी चाैराहा पर कंडाें की हाेली का दहन हाेगा।

होलिका दहन ऑनलाइन प्रतियोगिता...परम पूज्य माधव गाे विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण व गोपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रतियोगिता रखी गई है। संस्थान के अध्यक्ष डीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में गोबर के कंडाें से होलिका दहन करने वालों को 30 सैकंड का वीडियो संस्थान की अाेर से जारी माेबाइल नंबर पर नाम व पते सहित 11 मार्च तक भिजवाना होगा।
खबरें और भी हैं...