- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Today Is The Last Day To Collect The Tax Of Heavy Vehicles
भारी वाहनों का टैक्स जमा कराने की आज आखिरी दिन
भीलवाड़ा | भारवाहक वाहनों का टैक्स जमा कराने की आखिरी तारीख 15 मार्च है। परिवहन विभाग ने उड़नदस्तों को जिले के मुख्य मार्गो पर तैनात किया। जिसमें उड़नदस्ता प्रभारी पुलिस के सहयोग से 24घंटे जिले के मुख्य मार्गों ड्यूटी देंगे। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने 31 मार्च से पूर्व ही कैंप लगाकर सौ फीसदी ट्रॉलियों का पंजीयन किया जाएगा। 15 मार्च के बाद 18 प्रतिशत वार्षिक दर जुर्माना वसूला जाएगा। 15 मार्च यानि रविवार और सोमवार को 24घंटे परिवहन कार्यालय स्थित एवं लाडपुरा चौराहे पर अस्थायी कर संग्रह केंद्र खुले रहेंगे।