पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Today Sun Is In Pisces From 1152 Pm Not A Month In The Evening

अाज 11:52 बजे से सूर्य मीन में, एक महीने सावे नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 मार्च को जिले में सार्वजनिक अवकाश... शीतला अष्टमी के अवसर पर जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। लेकिन परीक्षाओं का शेड्यूल यथावत रहेगा।

इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए विवाह मुहूर्त पर ब्रेक लगने वाला है। 14 मार्च काे मलमास की शुरुअात के साथ करीब एक महीने तक सावे नहीं हैं।

16 अप्रैल से फिर विवाह अादि मांगलिक कार्य हाे सकेंगे। पंडित राजेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि मार्च में भी केवल 11 मार्च काे विवाह का मुहूर्त था। वैसे मलमास की शुरुअात 14 मार्च से हाेगी लेकिन इसके पहले ही सात फेराें के साथ अन्य मांगलिक कार्याें पर विराम लग गया। 14 मार्च सुबह 11:52 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जाे 13 अप्रैल रात 8:21 बजे तक रहेगा। मलमास शुरू हाेने से इस दाैरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित काेई भी शुभ संस्कार नहीं हाेंगे। पंडित अशाेक शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र 25 मार्च से शुरू हाे रहे हैं। यह पूरे नाै दिन के हैं। अाध्यात्मिक साधना, जप, तप व ध्यान के लिए यह समय श्रेष्ठ है।

शीतला अष्टमी 16 काे, एक दिन पहले हाेगा रांधापाेवा ... नगर व्यास राजेंद्रकुमार ने बताया कि शीतला अष्टमी पर्व 16 मार्च काे मनाया जाएगा। शहरवासी इस दिन रंग-गुलाल खेलेंगे। 16 मार्च काे कलेक्टर द्वारा अवकाश भी घाेषित किया गया है। एक दिन पहले 15 मार्च काे घराें में रांधापाेवा हाेगा। मध्यरात्रि से साेमवार दाेपहर तक महिलाएं ठंडे व्यंजनाें से शीतला माता की पूजा करेंगी। इसी तरह दशा माता पर्व 18 मार्च काे मनाया जाएगा। दशामाता पूजन का समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक तथा 11 बजकर 16 मिनट से दाेपहर 12 बजकर 46 मिनट तक श्रेष्ठ है। फूलडाेल महाेत्सव 24 मार्च भाेमवती अमावस्या काे मनाया जाएगा। 25 मार्च काे नवरात्रि स्थापना व अबूझ मुहूर्त रहेगा। 2 अप्रैल काे भी रामनवमी पर अबूझ मुहूर्त रहेगा। इस दिन विवाह के साथ ही गृह प्रवेश, प्रतिष्ठानाें का शुभारंभ अादि मांगलिक कार्य हाे सकेंगे। 8 अप्रैल काे हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...