20 युवा मंडलों को प्रशिक्षण दिया
कंवलियास | नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा की ओर से सरेरी में युवा मंडल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सुमेर सिंह थे। अध्यक्षता महावीर जाट ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय तेजवीर सेना के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, राजस्थान भील समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष रामकुमार भील, हुरड़ा ब्लॉक कोर्डिनेटर व राजस्थान भील समाज विकास समिति युवा तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र भील थे। नेहरू युवा संस्थान के 20 युवा मंडलों को प्रशिक्षण दिया। संचालन राम कुमार भील ने किया। सुमेर सिंह ने गांवों में युवा मंडल गठन की बात कही। महावीर जाट ने युवाओं में एकता की बात कही।