पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Transport Department Collected Tax Of Rs 2050 Lakh

परिवहन विभाग ने 20.50 लाख रुपए टैक्स वसूला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य राजस्व निदेशालय और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में हाईवे प्रोजेक्ट में लगी दो कंपनियों के वाहनाें पर कार्रवाई की गई।

किशनगढ़ से भीलवाड़ा तक हाईवे को फोरलेन से सिक्स-लेन करने के प्रोजेक्ट का काम आईआरबी कंपनी ने गुलाबपुरा से भीलवाड़ा का सब कॉन्ट्रैक्ट पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर काे दिया हुअा है। मांडल, भीलवाड़ा स्थित प्लांट में मैनेजर से प्रोजेक्ट में लगे वाहनों की जांच की गई। 6 वाहन बिना कर जमा कराए ही काम में लिए जा रहे थे। डीटीओ डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ की टीम ने इनके चालान बनाए। इनसे करीब 10 लाख रुपए राजस्व मिलने की संभावना है। इसी तरह कमल बिल्डर्स कंपनी के नानकपुरा, तहसील मांडल, भीलवाड़ा स्थित प्लांट में 2 वाहन अपंजीकृत, 5 वाहन अन्य राज्य में पंजीकृत और राजस्थान राज्य में बिना टैक्स जमा कराए संचालित मिले। इन सभी को डिटेन किया गया। परिवहन निरीक्षक महेश पारीक ने दो दिनों में आधा दर्जन टेक्सटाइल इकाइयों में संचालित वाहनों की जांच की।

लाडपुरा चौराहा पर खोला अस्थायी कर संग्रह केंद्र

मांडलगढ़ क्षेत्र लाडपुरा चौराहे पर अस्थायी कर संग्रह केन्द्र खोला गया। ताकि बिजौलिया, मांडलगढ़ के खनन क्षेत्र के वाहनों के कर जमा कराने के लिए वाहन मालिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 15 मार्च के बाद 18 प्रतिशत वार्षिक दर जुर्माना वसूली की जाएगी। अवकाश के दिनों में भी इन अस्थायी कर संग्रह केंद्रों पर कर जमा किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...