- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Transport Department Is Doing Illegal Recovery In The Name Of Meeting The Target Rathore
लक्ष्य पूरे करने के नाम पर परिवहन विभाग कर रहा अवैध वसूली: राठौड़
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधुसिंह राठौड़ ने परिवहन विभाग व लक्ष्य पूरे करने के नाम पर खुली लूट मचाने का अाराेप लगाया। उन्हाेंने कहा कि तीन साल पहले की नोटबंदी के बाद आर्थिक मंदी से ट्रांसपोर्टर, बस आॅपरेटर्स सहित काॅमर्शियल वाहन मालिक उबरे नहीं हैं। इस बीच राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए परिवहन विभाग के अफसर लूट पर उतर अाए। प्रदेश में गार्ड भारी भरकम चालान का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रदेश की रतनपुर-धौलपुर सीमा पर अंडरलोड गाड़ी हो, पूरे कागजात होने के बावजूद दाे से पांच हजार रुपए की रसीद डरा-धमका कर वाहन चालकों को दी जा रही है। वाहन चालक किसी एसोसिएशन के पदाधिकारी या मालिक से फोन पर बात करने के लिए निवेदन करता है ताे उसका फोन स्विच आॅफ कर फेंक दिया जाता है। गाली-गलोच व मारपीट की जाती है। लूट नहीं राेकी गई ताे उग्र आंदोलन किया जाएगा।