पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnor News Rajasthan News Villagers Reach 15 Feet Long Python From Forest

ग्रामीणाें ने खेत से पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर जंगल में छाेड़ने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतला का चाैड़ा मार्ग पर जालकिया का बाड़िया में रविवार काे प्रेम सिंह के खेत पर 15 फीट लंबा अजगर दिखा। अजगर 5 फीट ऊंची पत्थर की दीवार पर था। राहगीरों ने खेत मालिक को सूचना दी। हैंडपंप मिस्त्री खाजू भाई व भंवर सिंह रावत व मोड़ सिंह रावत ने राहगीरों की मदद से अजगर को पकड़ा। प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। विदित रहे कि 15 दिन पहले भी गांव में लाेगाें ने अजगर पकड़ा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणाें द्वारा अजगर पकड़कर जंगल में छाेड़ने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची।

खबरें और भी हैं...