- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News Voting In Nine Panchayats Today 182 Candidates Of Wardpunch And 50 Candidates Of Sarpanch
नौ पंचायतों में मतदान आज...वार्डपंच के 182 व सरपंच के 50 प्रत्याशी
चाैथे चरण में 32 वार्डपंच निर्विरोध निर्वाचित हाे चुके
जिले में चाैथे चरण में मांडल पंचायत समिति क्षेत्र की 9 पंचायतों में सरपंच व वार्डपंचों के लिए मतदान 15 मार्च को हाेगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महिपालसिंह चौधरी ने बताया कि जहां पुनः लॉटरी के बाद भी अारक्षण सीट परिवर्तित नहीं हुई ऐसी कुल 9 पंचायतें मांडल पंचायत समिति क्षेत्र में हैं। इनके नामांकन के लिफाफे माेहरबंद हैं। कुल 32 बूथ पर मतदान कराया जाएगा। इन पंचायताें में 50 सरपंच के व 101 वार्डों में 182 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से 32 वार्डपंच निर्विरोध हो चुके हैं। निर्वाचन के लिए सभी बूथ पर 32 टीमें व मुख्यालय पर 5 रिजर्व टीम पहुंच चुकी है। शांति एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
हर पंचायत पर रहेगा 20 जवानाें का जाब्ता
बागाैर | पंचायतीराज चुनाव को लेकर सहाड़ा के एएसपी राजेश भारद्वाज ने बागाैर के नए थाना भवन में शनिवार शाम बैठक ली। थानाधिकारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि भांवलास, जाेरावरपुरा, लेसवा, बावलास, टहुंका, अमरगढ़, सीड़ियास, सूरास व आलमास पंचायत में मतदान हाेगा। बैठक में भारद्वाज ने बूथ से 100 से 200 मीटर के दायरे की पालना करते हुए शांतिप्रिय मतदान कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक पंचायत पर एक-एक थानाधिकारी सहित पंद्रह से बीस जवानों का जाब्ता रहेगा। बैठक में मांडल तहसीलदार नीता वसीटा, नायब तहसीलदार व कार्यपालक मजिस्ट्रेट बागाैर भैरूलाल रेगर, भंवरलाल भांभी, अंकित सामरिया, इंद्रजीतसिंह चौहान व जोनल मजिस्ट्रेट सौरभ गुर्जर अादि शामिल हुए।