- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Weaving Cum Designing Training From April 1
विविंग कम डिजाइनिंग प्रशिक्षण एक अप्रैल से
भीलवाड़ा | वस्त्र मंत्रालय की ओर से रीका में निटरा पावरलूम सर्विस सेंटर में एक अप्रैल से विविंग कम डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा। प्रभारी अधिकारी ओम सिंह पंवार ने बताया कि दो माह के प्रशिक्षण में फाइबर्स, धागों एवं विशेष रूप से भीलवाड़ा में बनने वाले धागे की जानकारी दी जाएगी। 10वीं या उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवक युवतियां प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।