- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Woman Entering Home And Molesting Rs 2 Lakh Mange
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, 2 लाख रु. मांगे
भीलवाड़ा | भीमगंज थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ अाैर ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज करवाया। भीमगंज सीअाई सतीश चौधरी ने बताया कि महिला ने रिपाेर्ट दर्ज करवाकर बताया कि मंगलवार शाम दादाबाड़ी निवासी मनोज खटीक ने उसके घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांग रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी करीब 4 महीने से छेड़छाड़ कर रहा है और जान से मारने की धमकियां दे रहा है।