- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Woman Getting Off The Train Fell On The Platform Injury To Mouth And Head Refer
ट्रेन से उतर रही महिला प्लेटफॉर्म पर गिरी, मुंह और सिर में अाई चोट, रैफर
बरूंदनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दाेपहर रतलाम-अागरा (आगरा फोर्ट) पैसेंजर ट्रेन से उतर रही महिला फिसल गई। गिरने से वह चोटिल हो गई। जिसे अस्पताल ले गए। महिला के मुंह व सिर में चोट आई। हालत ज्यादा खराब होने से उसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। चित्तौड़गढ़ से बरूंदनी पहुंची आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन में सवार बड़लियास निवासी 40 वर्षीय शंकरी देवी रैगर प्लेटफार्म पर उतरने लगी। संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर गिर गई। मुंह व सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। स्टेशन पर मौजूद युवक भगवती लाल सारस्वत महिला को बरूंदनी पीएचसी ले गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से होते हैं हादसे, दाे यात्री गंवा चुके हैं जान ... बरूंदनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से आए दिन यात्री रेल में चढ़ते व उतरते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणाें ने रेल मंत्री पीयूष गोयल, सांसद सुभाष बहेड़िया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की लेकिन अब तक समाधान नहीं हाे पाया है। बरूंदनी सरपंच गजेंद्र साहू ने बताया कि प्लेटफाॅर्म की ऊंचाई कम होने से पहले भी हादसे हो चुके हैं। दो लोग जान भी गंवा चुके हैं।