- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Woman Killed In Six Road Accidents On Bhilwara Highway Six Others Injured
भीलवाड़ा हाइवे पर दो सड़क हादसाें मंे महिला की माैत, छह अन्य घायल
नेशनल हाइवे भीलवाड़ा मार्ग हाइवे पर गुरुवार काे विभिन्न सड़क दुर्घटनाअाें में एक महिला की माैत हाे गई तथा छह लाेग घायल हाे गए। कुम्हारिया माेड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत हाे गई तथा अन्य व्यक्ति घायल हाे गया। जगपुरा की ढाणी के पास अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से कार ट्रक से टकरा गई और कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम ढडारिया, मंडेला, झुंझुनूं निवासी रामवतार शर्मा पुत्र बनवारी लाल अपने परिवार के साथ गांव से कार में सवार होकर चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। जगपुरा की ढाणी के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रही कार को चला रहा रामावतार कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में रामावतार शर्मा, उसकी प|ी सुनीता, पुत्र आशीष, पुत्री रिया और डिया घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां रामावतार काे अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।इसी प्रकार भीलवाड़ा मार्ग हाइवे पर एक कार ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मृत्यु हो गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस के अनुसार भिनाय निवासी बदामी देवी (60) प|ी बद्रीलाल गुरुवार दोपहर अपने देवर के लड़के रामरतन पुत्र रामेश्वर के साथ बाइक पर झड़वासा से भिनाय जा रहे थे। कुम्हारिया मोड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रामरतन की बाइक काे टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बदामी देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों काे राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां रामरतन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के कारण अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतका बदामी देवी का शव कब्जे में लेकर चीरघर में सुरक्षित रखवा दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक को भगाकर ले गया लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर बांदनवाड़ा के पास पकड़ लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई लोहरवाड़ा निवासी महादेव पुत्र आनंदीलाल की रिपोर्ट पर कार चालक इंदौर, मध्यप्रदेश निवासी साहिल खान पुत्र हसन खान के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।